{"_id":"6428815d14d3ca055b09a654","slug":"even-10-percent-of-the-complaints-could-not-be-resolved-ghazipur-news-c-20-1-133614-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शिकायतों के अंबार में 10 फीसदी भी नहीं सुलझा पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शिकायतों के अंबार में 10 फीसदी भी नहीं सुलझा पाए
विज्ञापन
समाधान दिवस: 468 शिकायत मिले, 25 का हुआ निबटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद के सातों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 468 शिकायत मिले जिसमें से सिर्फ 25 का मौके पर निबटारा हुआ। कासिमाबाद तहसील पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। जहां कुल 83 शिकायतें मिलीं और मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। इस दौरान ज्यादातर मामले जमीन और योजनाओं का लाभ न मिलने की रहीं।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 61 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 61 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 47 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 47 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील सेवराई में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता में 58 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 111 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार, तहसील के ब्लॉक महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे से फरियादी तहसील पर आने लगे थे। करीब 10.20 बजे कासिमाबाद एसडीएम वीर बहादुर यादव ने आस पास से आए फरियादियों की फरियाद सुनी। दोपहर 1:30 बजे के आस-पास सीडीओ संतोष कुमार वैश्य पहुंचे। हालांकि, यहां जनपद के अन्य आलाधिकारियों को आना था लेकिन किसी कारणवश नहीं आए।
विज्ञापन
इस अवसर पर संतोष कुमार वैश्य ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी शिकायतें मिली हैं उसका निस्तारण हर हाल में होना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम कासिमाबाद वीर बहादुर यादव, तहसीलदार जया सिंह, सीओ बलराम, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
00000000
नेशनल इंटर कॉलेज की आराजी नंबर 43 मौजा तफुरपुर में कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा किए हुए हैं। इंटर कॉलेज की इस आराजी में प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं। कई बार तहसील के उच्चाधिकारियों से मिलकर के अवगत कराया गया है। लेकिन निर्माण कार्य रोका नहीं जा रहा है। - सर्वेश कुमार सिंह, सदस्य प्रबंध समिति नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद।
0000
विकासखंड के दुधौड़ा ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2019 -20 में 221 शौचालय निर्माण ही मिले थे। इसमें 75 शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। एक दर्जन से अधिक बार तहसील दिवस, थाना दिवस के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुका हूं। किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। - रामानंद राजभर, दूधौड़ा।
00000
ग्राम पंचायत सोनबरसा के एक दर्जन ग्रामीण नाली में मिट्टी डालकर पाट देने से पानी निकासी नहीं हो पा रहा है। इस नाली में पानी कुछ दबंग लोगों द्वारा पाट देने से नहीं निकल रहा है। पानी नहीं निकलने से दर्जनों घरों का पानी जाम है और सड़क पर बदबू लोगों का आना जाना मुश्किल कर दिया है।- राजू कुशवाहा, सोनबरसा।
0000
रामगढ़ पंप कैनाल से निकली दुर्गापुर माइनर के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर जिला अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता से लिखित दर्जनों बार शिकायत कर चुका हूं। विभाग की लापरवाही से पानी टेल तक नहीं जा पा रहा है। - सुभाष चंद्र तिवारी, भगवल गांव।
00000000
इनसेट
डीएम और एसपी से पीड़िता की मां ने लगाई गुहार
कासिमाबाद। मुख्य समाधान दिवस पर पहुंची एक गांव की महिला ने बताया कि मेरे दो पुत्रियों के साथ गांव का ही एक युवक मारपीट करने के साथ छेड़खानी किया था। बीते फरवरी में घटना के दिन मैंने प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद को लिखित रूप से शिकायत किया है। कार्रवाई नहीं होने से मैं दुखित हूं। आज मैं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर फरियाद करने आई थी। मुझे न्याय मिलना चाहिए।