{"_id":"6772d9905be0d4f77a049fa2","slug":"eunuchs-demonstrated-by-removing-their-clothes-for-the-second-day-in-ghazipur-market-closed-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-125869-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर में दूसरे दिन भी किन्नरों ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन, बंद कराया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर में दूसरे दिन भी किन्नरों ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन, बंद कराया बाजार
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज बाजार स्थित चोचकपुर तिराहे पर रविवार को दुकान पर कपड़ा खरीद रहे हर्ष उर्फ गंगा किन्नर (25) की दिनदहाड़े हत्या के मामले में दूसरे दिन स्थिति तनावपूर्ण रही। सोमवार सुबह किन्नर सड़क पर उतर गए और आक्रोश जताने लगे। इनमें कुछ ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। बाजार बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ईंट-पत्थर लेकर लोगों को दौड़ा लिया। बसों पर पत्थर फेंके। एक वाहन का शीशा टूट गया। आक्रोशित किन्नरों ने वाराणसी-गाजीपुर हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद आमजगढ़ से चार गाड़ियों में आए साथी किन्नरों ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। सुबह 9 बजे किन्नरों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नंदगंज बाजार में कपड़े उतारकर हंगामा किया। ईंट-पत्थर चलाते हुए दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। किन्नरों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गई। वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। किन्नरों ने एक बस के शीशे तोड़ दिए। बाजार बंद कराने के बाद किन्नरों ने सुबह 10.40 बजे वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज के महामंडलेश्वर कौशिल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने करीब 11 बजे समझा-बुझाकर किन्नरों को शांत कराया।
चार थानों की फोर्स संग दो सीओ ने संभाली कमान
सुबह स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में थी। सीओ सदर और सीओ भुड़कुड़ा के अलावा सैदपुर, जंगीपुर, करंडा और नंदगंज थाने की फोर्स को तैनात कर दिया गया। उच्चाधिकारी भी पल-पल की अपडेट ले रहे थे। शाम को गंगा किन्नर का शव पोस्टमार्टम के बाद करीब साढ़े छह बजे परिजनों को सौंप दिया।
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया दस दिन का समय
नंदगंज थाने में किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर कौशिल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां की अगुवाई में किन्नर समाज के लोगों ने सीओ सदर सुधाकर पांडेय और सीओ भुड़कुड़ा चोब सिंह के साथ वार्ता की। इसके बाद दस दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
खुलासे के करीब पुलिस, तीन लोगों से हो रही पूछताछ
गंगा किन्नर के पिता की तहरीर के मुताबिक बिट्टू किन्नर, रमावती किन्नर, काजल किन्नर निवासी सैदपुर की साजिश पर सत्यम राम निवासी सिरोही ने गोली मारकर हत्या की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। एसपी डॉ. ईरज राजा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उनका दावा है कि पुलिस खुलासे के करीब है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।