फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Estimate sent for repair of Karmnasha bridge

Ghazipur News: कर्मनाशा पुल की मरम्मत के लिए भेजा इस्टीमेट

Mon, 02 Jan 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Estimate sent for repair of Karmnasha bridge
एनएच 124 सी पर यूपी - बिहार को जोड़ने वाले कर्मनाशा पुल के मरम्मत के लिए एनएचआई ने इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि शासन से पुल मरम्मत की स्वीकृति और धनराशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी - बिहार को जोड़ने वाला कर्मनाशा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते पुल से बड़े वाहनों का आवागमन ठप है। बड़े वाहन चालकों को गाजीपुर और बिहार की सीमा में प्रवेश करने के लिए 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर देवल कर्मनाशा पुल के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने पुल का निरीक्षण कर मरम्मत के लिए एनएच विभाग को निर्देश दिया था।
विज्ञापन

एनएच विभाग के अधिकारियों ने पुल मरम्मत के लिए अनुमानित लागत 305.46 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। साथ ही पुल की जरूरत और महत्व की जानकारी दी है। एनएच विभाग के जेई घनश्याम पांडेय ने बताया कि विभाग ने पुल के मरम्मत की जरूरत को देखते हुए संस्तुति समेत धन अनुमोदन के लिए पत्रावली शासन को भेजी है। शासन से स्वीकृति एवं व्यय धनराशि मिलते ही पुल के मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed