फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Enraged after complaining to sister, brother-in-law killed brother-in-law

Ghazipur News: बहन से शिकायत करने पर गुस्से में आए जीजा ने साले की हत्या की थी

Thu, 06 Jun 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Enraged after complaining to sister, brother-in-law killed brother-in-law
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के चौकियां गांव में चार दिन पूर्व शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में जीजा ने साले की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी। बुधवार की सुबह सैनिक चौराहा से गिरफ्तार हत्यारोपी जीजा ने बताया कि काम न करने व शराब पीने की शिकायत मृतक अपनी बहन से कर रहा था, जिससे गुस्से में आकर कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। निशानदेही पर पुलिस ने गांव के बाहर झाड़ियों में फेंकी कैंची भी बरामद की। एसपी ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि चौकियां गांव में बीते दो जून को हत्यारोपी श्रीराम के बड़े भाई राजेंद्र राम की पुत्री की शादी थी। इसमें जंगीपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी हत्यारोपी श्रीराम का साला मिथिलेश उर्फ गुड्डू भी शामिल होने आया था। जीजा और साला दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान हुए वाद-विवाद में जीजा ने कैंची से हमला कर साला की हत्या कर दी थी। मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

सैनिक चौराहा के पास से पुलिस ने सुबह 5.30 बजे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कैंची भी चौकिया गांव के बाहर झाड़ी से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बड़े भाई की पुत्री की शादी थी। इसमें साला मिथिलेश उर्फ गुड्डू भी आया था। साथ बैठकर शराब पिया उसके बाद मिथिलेश अपनी बहन ललमा से मेरे विषय में बात करने लगा कि कमाता नही हूं और शराब पीता हूं। इसी बात पर गुस्सा आ गया और घर के अंदर रखे कैंची लेकर बाहर आया और मिथिलेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि साले के हत्यारोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed