फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encroachments will be removed from Kasimabad Chowk to Mau-Yusufpur road.

Ghazipur News: कासिमाबाद चौक से मऊ-यूसुफपुर मार्ग तक हटाए जाएंगे अतिक्रमण

Sat, 03 Aug 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Encroachments will be removed from Kasimabad Chowk to Mau-Yusufpur road.
कासिमाबाद। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने चार अगस्त को कासिमाबाद चौक से मऊ-यूसुफपुर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की जानकारी मिलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कासिमाबाद चौराहे के सुंदरीकरण एवं गोलंबर आदि के निर्माण के लिए एक करोड़ से ऊपर की धनराशि लगभग एक वर्ष पूर्व में शासन से स्वीकृत है। इस धनराशि से कुछ कार्य कराए भी गए हैं। इधर चौराहे के साथ मऊ-यूसूफपुर मार्ग पर अतिक्रमण के चलते अभी भी कार्य नहीं हो पा रहा है। एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय में पीआईएल अखंड प्रताप सिंह बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य दाखिल कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इसी याचिका के आदेश पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने इसे त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग-3 के सहायक अभियंता कृष्णमुरारी ने पत्र जारी कर कासिमाबाद के उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर को चार जुलाई को चौराहे पर अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहने का अनुरोध किया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग खंड-3 के सहायक अभियंता कृष्णमुरारी ने बताया कि कासिमाबाद चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए तीन अगस्त को मुनादी कराकर स्वयं इसे हटाने की सूचना दी जाएगी। ऐसा नहीं हुआ तो चार को कासिमाबाद चौराहे से जुड़े मऊ-युसूफपुर मार्ग से अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed