{"_id":"61a7b3ee71df81657e6a0d0e","slug":"encroachment-tracks-missing-and-roads-become-narrow-ghazipur-news-vns625557246","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण: पटरी नदारद और सड़कें हो गई संकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण: पटरी नदारद और सड़कें हो गई संकरी
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से सड़क की पटरियां गायब हो गई हैं और सड़कें संकरी हो गई है।
नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत तहसील मुख्यालय के सामने तहसील की दीवार से सटे चबूतरे एवं सड़क की पटरी पर सब्जी, प्लास्टिक की दुकानें चल रही हैं। इसी तरह विकासखंड तिराहे पर सड़क की पटरियों पर फल, मिठाई आदि की दुकानें सजती हैं। इससे पैदल, साइकिल सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पटरी के बगल में राष्ट्रीय राजमार्ग होने की वजह से बराबर खतरा बना रहता है। ब्लॉक तिराहे पर आटो सड़क पर खड़े रहते हैं। आटो स्टैंड नगर पालिका की ओर से बनाया गया है लेकिन सवारी बैठाने के चक्कर में सड़क की पटरियों पर आटो खड़े कर दिए जाते हैं। इससे आए दिन तिराहे पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। ब्लाक तिराहे से कस्बा बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर भी सड़क की पटरियां नदारद हैं। नालियों तक पर कब्जा कर लिया गया है। इससे नालियां साफ नहीं हो पाती है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कमोवेश कस्बे के बाजार की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। बाजार के मुख्य रास्ते चौधरी मुहल्ला, कस्बा बाजार, सैयदबाड़ा, दुरहिया में भी पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। दुकानदार सामान सड़क की पटरियों पर लगा रहे हैं। नगर पालिका का दूसरा हिस्सा कस्बा बाजार से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित जमानिया स्टेशन है। वहां भी सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, गांधी चौक, राधाकृष्ण मंदिर रोड, स्टेशन मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों पर दुकानदारों का कब्जा है। स्टेशन बाजार की सब्जी मंडी सड़क की पटरी पर ही लगाई जाती है। इससे कई बार ट्रेन पकड़ने जा रहे लोगों की गाड़ी छूट जाती है। हिंदू इंटर कॉलेज, हिंदू डिग्री कॉलेज, राजकिशोर सिंह महाविद्यालय आदि में पढ़ने वाले छात्र आए दिन जाम की वजह से देर से अपनी कक्षाओं में पहुंचते हैं। सब्जी मंडी में सुबह के समय ट्रक, पिकअप आदि लगाकर दुकानों का सामान उतारा जाता है। इससे मंडी में जाम लग जाता है। उसी समय रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव दोनों प्लेटफार्म पर होता है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को खासी परेशानी होती है।