फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encroachment removed in front of 60 shops

Ghazipur News: 60 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया

Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in front of 60 shops
कासिमाबाद। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हरकत में आए प्रशासन ने रविवार को कासिमाबाद चौक से पश्चिम और दक्षिण दिशा की 60 दुकानों के सामने पटरियों से सभी तरह के अतिक्रमण हटवा दिए। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश एसडीएम कासिमाबाद के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने पूर्व में सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए थे। बीच में लोकसभा का चुनाव आने के बाद प्रशासन ने नोटिस के बाद इस कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। दो अगस्त को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कृष्णमुरारी ने पत्र जारी कर चार अगस्त को अतिक्रमण हटाने की तिथि तय की। इस पत्र के बाद रविवार को एसडीएम कासिमाबाद आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर, नायब तहसीलदार अनुराग यादव, कौशल चौरसिया के साथ पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को हटाया गया। इस दाैरान कई दुकानदार खुद सामान हटाते दिखे। कार्रवाई के दाैरान लोगों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सभी लोग अगर अतिक्रमण हटा लेते तो यह कार्रवाई नहीं करनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed