{"_id":"6afe00d88ddd146e23088d87","slug":"encouraged-self-employment-through-food-processing-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-164122-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खाद्य प्रसंस्करण से स्वयं के रोजगार के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खाद्य प्रसंस्करण से स्वयं के रोजगार के लिए प्रेरित किया
मुस्लिमपुर में राजकीय फल संरक्षण केंद्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोलते शहीद स्मारक इंटर क
- फोटो : credit
Link Copied
नंदगंज। राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को ग्राम पंचायत मुस्लिमपुर न्याय पंचायत देवकली में आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उदयराज ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों को फोल्डर, कॉपी, पेन एवं पुस्तक वितरित कर खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में फल संरक्षण प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण की अवधारणा एवं इसके माध्यम से रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवा एवं महिलाएं कम लागत में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित लघु उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आटा चक्की, फलों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने, खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण तथा अन्य छोटे उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। इस अवसर पर हसीन महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना एवं सफल उद्यम संचालन के अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, गुणवत्ता एवं मेहनत के बल पर छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी आगे चलकर अच्छी आय का साधन बन सकता है। वैज्ञानिक सूरज कुमार कुशवाहा ने प्रतिभागियों को स्वयं रोजगार के लिए अपनी इकाई स्थापित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आटा चक्की, दाल मिल, मसाला मिल, पनीर, खोवा उद्योग सहित अन्य लघु उद्योगों की स्थापना, संचालन की प्रक्रिया तथा सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में लाभार्थियों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।