फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employees took out rally shout

रैली निकालकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Sat, 10 Sep 2016 12:48 AM IST
ghazipur
ghazipur Updated Sat, 10 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Employees took out rally shout
मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकालते पंचायतराज सेवा परिषद के सदस्य। - फोटो : gazipur
ग्राम विकास विभाग द्वारा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के अधीन करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने रैली निकाल कर हुंकार भरी। पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष लालजी दूबे और महामंत्री रामउदय यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
विज्ञापन


विकास भवन से निकाला गया बाइक जुलूस भुतहिया टांड होते हुए लंका, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। महामंत्री रामउदय यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश तक प्रत्येक स्तर पर ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से पंचायतीराज विभाग को मुक्त कर विभागों के मध्य समन्वय बनाने के लिए प्रशासनिक संवर्ग आईएस एवं पीसीएस अधिकारियों को अधिकृत किया जाए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर आईएएस संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी को तैनात किया जाए और विकास से संबंधित समस्त विभाग उन्हीं के नियंत्रण का कार्य करें।
विज्ञापन


कहा कि सहायक विकास अधिकारी पर खंड विकास अधिकारी के नियंत्रण के अधिकार को समाप्त किया जाए। सहायक विकास अधिकारी अपने स्वतंत्र कार्यालय में पंचायतीराज विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करें। ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम विकास अधिकारी जो पंचायतीराज विभाग में सचिव का काम देख रहे हैं, उन्हें सचिव ग्राम पंचायत के कार्यो से हटाया जाए और सफाई कर्मियों को पंचायत राज विभाग में रिक्त पड़े पदों पर पदोन्नति प्रदान कर तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बृजेश कुमार, सुरेश सिंह, काशीनाथ झा, अशोक यादव, शिवप्रकाश त्रिपाठी, सूर्यभान कुमार राय, पवन पांडेय, अश्वनी सिंह, संजय शर्मा, रितेश राय, अखिलेश मिश्रा, अजीत सिंह, जर्नादन राय, रमाशीष पांडेय, जितेंद्र सिंह, मोती राम, रामनगीना यादव, ईश्वर यादव, राजेश यादव, जयप्रकाश गुड्डू, दिलीप दूबे, आसिफ, सत्यप्रकाश, सत्येंद्र, विनोद चौधरी, प्रेमचंद्र, राजनाथ, रोशन, जयप्रकाश, अनिल, अवधेश, हंसराज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed