फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Emphasis on meaningful efforts for the expansion of Bhojpuri

भोजपुरी के विस्तार के लिए सार्थक प्रयास पर बल

Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on meaningful efforts for the expansion of Bhojpuri
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कालेज में रविवार को लोक साहित्य तथा संस्कृति के आयाम भारतीय परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें भोजपुरी के विस्तार के लिए सार्थक प्रयास करने पर बल दिया गया। प्रथम सत्र में प्रमुख वक्ता प्रो. आनंद सिंह ने कहा कि लोक को समझने के लिए सामंती प्रवृत्ति से छुटकारा पाना होगा ताकि नए सिरे से जनतांत्रिक और समावेशी प्रक्रियाओं का निर्माण कर संस्थाएं गढ़ी जा सके। नेपाल से आए शिवनंदन जायसवाल ने भोजपुरी के विस्तार के लिए सार्थक प्रयास किए जाने पर बल दिया। गुजरात के चौधरी विमल कुमार बाबू सिंह भाई ने दक्षिण गुजरात की बासवा जनजाति के लोकगीतों पर, केंद्रीय विवि रांची के शोध छात्र राकेश कुमार ने जनजाति परंपराओं के विश्लेषण से संबंधित, नई दिल्ली से आई शोध छात्रा विजयलक्ष्मी ने एड्स जागरूकता के लिए संचार माध्यमों की उपादेयता पर शोध पत्र पढ़े। सूर्यनाथ सिंह ने लोक को बाजार द्वारा हड़पे जाने की प्रक्रिया की विवेचना की। सत्र की अध्यक्षता ज्योतिष जोशी की। संचालन डॉ. संतन कुमार राम ने किया। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता लीबिया के प्रो. अनिल प्रसाद ने अपने कांतापुरा उपन्यास के माध्यम से कहानी कहने की लोक परंपरा की नई शैली को उद्घाटित किया। डॉ. अतुल यादव ने समाज में लोक साहित्य के स्थानांतरण की प्रक्रिया पर चर्चा की। डॉ. विवेकानंद पांडेय ने भोजपुरी सिनेमा में लोकगीतों एवं संगीत की परंपरा पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता बीएचयू अंग्रेजी विभाग के प्रो. संजय कुमार एवं संचालन डॉ. शिवकुमार ने किया। डॉ. विकास सिंह न, प्रो. अनिता कुमारी, डॉ. संगीता मौय, डॉ. राजेश यादव ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। समापन सत्र की अध्यक्षता प्रो. वशिष्ठ अनूप ने की। मुख्य वक्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. अवधबिहारी सिंह रहे। समापन वक्तव्य भोजपुरी साहित्यकार हीरालाल मिश्र ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed