फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Embedded culvert

पुलिया धंसी,

Mon, 08 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Mon, 08 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Embedded culvert
 कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित डिगरी नहर पुलिया धंसने से रविवार
विज्ञापन
की भोर में करीब चार बजे धीना की ओर जा रही भूसे से लदी डीसीएम नहर में जा गिरी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डीसीएम पर सवार आठ लोगों को गाड़ी से निकाल कर बचा लिया।


स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही इस पुलिया का जीर्णोद्धार किया गया था। लिहाजा पुलिया के धंसने की जांच की जांच होनी चाहिए। भूसे से लदी एक डीसीएम गाड़ी रविवार को भोर में स्टेशन रोड से धीना की तरफ जा रही थी। डिगरी नहर पुलिया पर पहुंचते ही पुलिया धंसने के कारण डीसीएम नहर में पलट गई।


 डीसीएम  पर आठ लोग  सवार थे। डीसीएम पलटने पर सभी चीखने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और डीसीएम का शीशा तोड़कर अंदर फंसे आठ लोगों को निकाला। कुछ लोग तैर कर बाहर निकले।


डीसीएम चालक रविन्द्र  कुमार निवासी दरार चक और खलासी मनोज  कुमार निवासी धरवा धामुपुर को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। डीसीएम चालक रविन्द्र कुमार ने  बताया कि वे भूसा लेकर धीना से फतेउल्लाहपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed