फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eleven hours later, supply restored

ग्यारह घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति मिली राहत

Mon, 07 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Eleven hours later, supply restored
सुहवल। आए दिन किसी न किसी तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति बाधित होना आम बात हो गई है। इसको लेकर विभाग पूरी तरह से बेपरवाह बना हुआ है। ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले दस फीडरों की आपूर्ति शनिवार की देर रात करीब 11 बजे ठप हो गई। रविवार को सुबह दस बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हाईटेंशन विद्युत खंभा-तार में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के कई गांव सुहवल, गौरा, कल्यानपुर, पकड़ी, युवराजपुर, हरिश्चंद्रपुर, युवराजपुर, बवाड़ा, कालूपुर, मेदिनीपुर, भगीरथपुर, चकिया, गरुआ मकसूदपुर, ढढ़नी, सोनवल, खजुहा, माधोपुर, अधियारां, सुगवलियां गांव के सैकडों घरों में अंधेरा छा गया। आपूर्ति ठप होने से कई राजकीय निजी नलकूप और पानी टंकिया शोपीस बन गई। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों एवं छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। रविवार की सुबह उपखंड अधिकारी विजय यादव, अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद, संजय यादव, बाबू खान, शहजाद के साथ फाल्ट खोजने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बेटाबर गांव के पास फाल्ट मिला। सुबह आठ बजे मरम्मत कार्य शुरू हुआ। करीब दो घंटे के अंतराल पर नया इंसुलेटर लगने के बाद आपूर्ति करीब दस बजे बहाल कर दी गई। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विजय यादव ने कहा कि तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed