फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity workers opposed privatization

विद्युत कर्मियों ने किया निजीकरण का विरोध

Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers opposed privatization
विद्युत कर्मियों ने विभाग को निजी हाथों में सौंपने का विरोध किया है। कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय बड़ीबाग पर विद्युत कर्मियों ने शाम तीन बजे से पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में पॉवर सेक्टर बचाओ दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि निजीकरण किसी भी समस्या का समाधान नही है। आरोप लगाया कि सरकार जिम्मेदारियों से किनारा कर समस्या को और भी बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय सचिव इंजीनियर जयप्रकाश, सह संयोजक शिवम राय, शत्रुध्न यादव, अविनाश सिंह, तपस कुमार, रोहित कुमार, शशिकांत पटेल, विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला मंत्री विजयशंकर राय, ट्रांसमिशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान,भानु सिंह, प्रवीण सिंह, संविदा कर्मियों के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, जीवन, कपिल गुप्ता, अनुराग सिंह, सुधीर सिंह, इंसाफ अली, नौशाद खान, शशिकांत कुशवाहा, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed