{"_id":"6793dee1e440a3d6060b8894","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-15-hours-in-60-villages-population-of-one-lakh-affected-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127173-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 60 गांवों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित, एक लाख की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 60 गांवों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित, एक लाख की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
स्थानीय पावर हाउस पर सादात से आने वाली 33 हजार मेन लाइन का तार खतीरपुर आंबेडकर पार्क के पास बांस की डाली फंसने से बृहस्पतिवार की रात आठ बजे ब्रेक डाउन होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 15 घंटे बाधित रही। बिजली निगम के कर्मियों ने तार ठीक कर शुक्रवार को सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इससे 60 गांवों की एक लाख आबादी प्रभावित हुई।
स्थानीय पावर हाउस पर सादात से आने वाली 33 हजार के मेन लाइट पर खतीरपुर आंबेडकर पार्क के पास तार में बांस की डाली फंसने से जंफर टूटकर गिर गया।
इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे स्थानीय बाजार समेत क्षेत्र के बरहपुर, रामपुर बंतरा, सिहोरी, बेलसड़ी, कुसम्हीं कला, सौरम, इमलिया, पहलवानपुर, चिलार, धरवा, श्रीगंज आदि गांवों में 15 घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
इसके कारण सुबह पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। पेयजल के लिए संबंधित गांवों के लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शो-पीस बने रहे।
साथ ही व्यावसायिक व सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। जेई गजानन चौधरी ने कहा कि 33 हजार का जंफर टूट गया था। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सुबह 11 बजे फॉल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।