फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity supply should be done through roaster and faulty transformers should be replaced: DM

रोस्टर से हो बिजली आपूर्ति व बदले जाए खराब ट्रांसफार्म को : डीएम

Fri, 14 Jun 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply should be done through roaster and faulty transformers should be replaced: DM
गाजीपुर। मौसम विभाग लखनऊ की ओर से जून तक तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की ओर से बृहस्पतिवार को दी गई। साथ ही निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति की जाए और खराब ट्रांसफाॅर्मरों को बदला जाए। निर्देश दिया कि चिकित्सा विभाग की ओर से गर्मी से प्रभावित मरीजों के देखभाल के लिए अतिरिक्त स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जाए। अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस का पर्याप्त स्टाक रखें। मनरेगा मजदूरों के कार्य अवधि में परिवर्तन किया जाए। नगर पालिकाओं/ पंचायतों, ग्रामों, मलीन बस्तियों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, पशुओं के लिए चारा, पानी, छाया की समुचित व्यवस्था की जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार ने कहा कि तेज धूप को देखते हुए गर्मी के दिनों में उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने कहा कि पानी ,छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पन्ना, फलों के जूस, बेल का शर्बत और नारियल के पानी का सेवन अवश्य करें।
विज्ञापन

लू को लेकर ऐसे बरतें सावधानी
गाजीपुर। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकले। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सावधान रहे। प्यास न लगा हो, तब भी पानी का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहने। धूप में निकलते समय गमछा, चश्मा, छाता, टोपी और जूते पहनकर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed