{"_id":"610d768a8ebc3eb83f7e7972","slug":"electricity-supply-falter-farmers-worried-about-paddy-irrigation-ghazipur-news-vns6046520189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, धान की सिचाई को लेकर किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, धान की सिचाई को लेकर किसान चिंतित
विज्ञापन
स्थानीय 132 केवीए विद्युत उप केंद्र का 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने से 33 केबीए के तीन उप केंद्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई है। समय से बिजली आपूर्ति न होने से किसान अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे धान की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों ने जिला प्रशासन से ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाने की मांग की है।
कासिमाबाद कस्बा स्थित 132 केवीए विद्युत उप केंद्र का 20 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर पिछले तीन अगस्त को जल गया। इससे 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद, महड़ौर, ढोटारी एवं बहादुरगंज नंबर एक की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। बहादुरगंज नंबर एक के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र को बढुवां गोदाम स्थित 132 केवी उपकेंद्र से जोड़ कर आपूर्ति की जा रही है। शेष तीन उप केंद्रों को रोस्टर के आधार पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। सिंचाई और प्रचंड गर्मी होने से इन दिनों बिजली आपूर्ति में भारी वृद्धि हो गई है। यही कारण है कि इन तीनों उप केंद्रों की विद्युत आपूर्ति लगातार ट्रिप कर रही हैं।
विद्युत आपूर्ति इस समय पूरी तरह से लड़खड़ाने से बिजली कब आ रही है और कब जा रही है यह उपभोक्ताओं को पता ही नहीं चल पा रहा है। लगातार ट्रिपिंग होने से न बत्ती जल पा रही है और न ही लोगों के खेत में लगी धान की फसल की सिंचाई हो पा रही है। विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है क्योंकि इस समय बरसात नहीं हो रही है और बिजली की आपूर्ति कम होने से उनकी धान की फसल खेतों में बर्बाद होने के कगार पर है। क्षेत्रीय किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग किया है। इस संबंध में 132 केवीए के एसडीओ विकास शर्मा ने बताया कि गोरखपुर से ट्रांसफार्मर आना है। ट्रांसफार्मर मिलते ही आपूर्ति सुचारू रूप से हो जाएगी।