फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity department and vigilance team raided

विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम ने छापा मारा

Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity department and vigilance team raided
गाजीपुर। विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शहर के कई मुहल्लों में बुधवार को तड़के अचानक छापा मारा। इस दौरान एक-एक घरों के कनेक्शनों तथा विद्युत मीटरों की जांच की गई। बिजली चोरी के मामले में 20 ठेकेदार समेत कुल 40 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के शहर के सराय गली, टाउन हॉल, चामपिया बाग, मच्छरहट्टा, नियाजी मुहल्ला, महाजन टोली, न्यू सब्जी मंडी, काजी टोला, सैय्यदवाड़ा, सट्टी मस्जिद आदि मोहल्लों में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस बीच अवैध रूप से बिजली उपभोग कर रहे बिजली विभाग के 20 ठेकेदारों समेत 40 लोगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि। इस तरह की आपातकालीन मॉर्निंग रेड (चेकिंग) कभी भी बिना बताए कहीं भी हो सकती है। कोई भी उपभोक्ता मीटर बाईपास करके अवैध रूप से अगर बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है, तो उसके ऊपर दंडात्मक विभागीय कार्रवाई करने के साथ -साथ उससे विजली क्षतिपूर्ति के रूप में राजस्व वसूली भी की जाएगी। एसडीओ शिवम राय ने बताया कि जितने लोग अवैध केविल लगाकर बिजली जला रहे हैं, उन लोगों को विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा कराया जाएगा। टीम में शहर एसडीओ के साथ अवर अभियंता अविनाश सिंह, रोहित सिंह, विजिलेंस थाना प्रभारी एके सिंह, विजिलेंस जेई पंकज चौहान के साथ कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed