फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity accident update Only rituals were performed in the wedding

Ghazipur News: बिजली हादसा अपडेट; शादी में सिर्फ रस्म अदायगी हुई, नरवर गांव से बिना बैंड बाजा के निकली बरात

Sat, 24 May 2025 11:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 24 May 2025 11:34 PM IST
सार

नरवर गांव में 20 मई को काशीदास बाबा पूजा की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद पड़ोसी घटना से मर्माहत है इसलिए बेटे की शादी में सिर्फ रस्म अदायगी कर घटना का दुख प्रकट किया।
 

विज्ञापन
Electricity accident update Only rituals were performed in the wedding
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नरवर गांव में 20 मई को काशीदास बाबा पूजा की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आने से चार युवकों की मौत के बाद ग्रामीण अब भी मर्माहत है। हादसे में मृत सिपाही रविंद्र यादव उर्फ कल्लू और गोरख यादव के पड़ोसी ने शुक्रवार को अपने बेटे की शादी सादे समारोह में संपन्न कराया। बिना बैंड-बाजे और डीजे के रिश्तेदार बरात लेकर नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवां बासाबांध गांव निवासी रामनगीना यादव के घर पहुंचे।

विज्ञापन


नरवर गांव निवासी चंद्रमा यादव हादसे में मृत सिपाही रविंद्र यादव उर्फ कल्लू और गोरख यादव के पड़ोसी है। चंद्रमा यादव के पुत्र परिषदीय स्कूल में अध्यापक शैलेंद्र यादव की 23 मई को नंदगंज के खिलवां बासाबांध गांव में बरात जानी थी। चंद्रमा यादव ने पुत्र के बरात के लिए काफी तैयारियां कर रखी थीं। हादसे से पहले बड़े धूमधाम से तिलक समारोह संपन्न हुआ था।
विज्ञापन


सभी लोग बरात जाने की तैयारी में थे। ऐसे में गांव में काशीदास बाबा पूजा में चार युवकों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। चंद्रमा यादव और उनके परिजनों ने बताया की घटना से वह काफी मर्माहत है। इसलिए बेटे की शादी में रस्म अदायगी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed