फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   election

मतदान में आधी आबादी ने दिखाया दम (पैकेज)

Thu, 29 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
election
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आधी आबादी ने भी अपना दम दिखाया। विभिन्न मतदान स्थलों पर पहुंचकर मतदान कर उन्होंने चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने शुरुआती दौर में ही मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों बूथों पर बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान करने पहुंची थी। इंटरमीडिएट कालेज गोशंदेपुर, दिलदारनगर गांव, मठ उचौरी, नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरा रेहटी, प्राइमरी पाठशाला गन्नापुर, मतदान केंद्र शेखनपुर, जूनियर हाईस्कूल गोड़सरा, प्राथमिक विद्यालय गोड़सरा, मतदान केंद्र पाली के साथ ही कई अन्य ब्लाक के मतदान स्थलों पर महिलाओं ने शुरुआती घंटों में ही मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। उनके उत्साह का आलम यह था कि कई केंद्रों पर पुरुषों की अपेक्षा उनकी लंबी कतार दिखाई दी। मौसम की तल्खी का उनके मतदान करने के जोश पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया। इसमें युवतियां ही नहीं, विवाहित महिलाएं और सैकड़ों वृद्धाओं ने भी अपना मत देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया। वोट का जुनून घूंघट वाली महिलाओं के सिर चढ़कर बोला। जिले के कई विकासखंड क्षेत्रों के बूथों पर बड़ी संख्या में घूंघट वाली महिलाएं चुनावी महापर्व में भाग लेने पहुंची थी। उनके साथ घर की बुजुर्ग महिलाओं के साथ ही कई युवतियां भी शामिल थी। नव विवाहित महिलाएं परिवार की अन्य महिलाओं संग मतदान करने पहुंची थी। कई महिलाओं ने मतदान करने के बाद अमिट स्याही दिखाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। घूंघट वाली इन महिला मतदाताओं के बूथों पर आने-जाने का सिलसिला कमोवेश दिन भर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed