फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly Cyclist Killed in Pickup Collision; Four-Lane Highway Blocked

Ghazipur News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, फोरलेन जाम

Sat, 18 Apr 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Elderly Cyclist Killed in Pickup Collision; Four-Lane Highway Blocked
महराजगंज हाइवे कट के पास चक्काजाम होने से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर लगी वाहनोें की कतार। संवाद
गाजीपुर/नंदगंज। शहर कोतवाली के महाराजगंज में पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार ईशू (60) की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सदर एसडीएम रविश गुप्ता के मुआवजा दिलाने व पिकअप चालक पर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर सुबह 6.15 बजे से चल रहा जाम सुबह 9.15 बजे समाप्त हो गया।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया शेखपुर गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बने कट से सुबह करीब छह बजे करिमाबाद सोनहरिया निवासी ईशू (60) साइकिल से मार्ग पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल में धक्का मार दिया। जबतक राहगीर और आसपास के लोग कुछ समझ पाते पिकअप से कुचलकर वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महाराजगंज के पास सुबह 6.15 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन जाम कर दिया। कोतवाली पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। यहीं नहीं सड़क पर पड़े शव को भी ग्रामीणों ने उठाने नहीं दिया। जानकारी होने पर पहुंचे एसडीएम रविश गुप्ता ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने व पिकअप चालक को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के आश्वासन दिया, तब जाकर सुबह 9.15 बजे जाम समाप्त हुआ। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि सदर एसडीएम के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक ईशू के छोटे भाई मान सिंह की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed