{"_id":"3ee8d8de2976b460b93b49236d5412c9","slug":"eighth-day-continued-picketing-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज में वित्तीय अनियमितता एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चल रहा
विज्ञापन
धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए महामंत्री
हिमांशु यादव ने कहा कि हम किसी की धमकी से अपने इरादों से डिगने वाले
नहीं हैं। यदि हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम सड़क से संसद तक आरपार की
लड़ाई के लिए तैयार हैं।
कृषि संकाय प्रतिनिधि नीरज सिंह ने कहा कि हमारा धरना आठ दिनों से जारी है। और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम मजबूरन गांधीवादी तरीके छोड़ने को विवश होंगे। इसकी जिम्मेदार कालेज और जिला प्रशासन होगी।
इस मौके पर नवीन यादव, सुनील कुमार यादव, परवेज, अभिषेक मोदनवाल, जयप्रकाश यादव, अभिषेक कन्नौजिया, रामअवध राम, अलिन सिंह, सहजानंद के छात्र नेता दीपू सिंह, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राकेश मौर्या ने किया।