फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eight victims of the fire got compensation

Ghazipur News: अगलगी के आठ पीडितों को मिला मुआवजा

Mon, 17 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eight victims of the fire got compensation
किसानों की फसल में अगलगी की घटनाएं बढ़ गई है। आए दिन बिजली के शॉर्ट सर्किट से फसलें जल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री खलिहान अग्नि कांड योजना के आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है। जिसमें अब तक 40 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें आठ किसानों को 50 हजार की राशि दी गई है। जबकि 32 किसानों का सत्यापन होना अभी बाकी है। गर्मी के दिनों में किसानों की फसल में अगलगी की घटनाएं अधिक होती है। मुख्यमंत्री खलिहान अग्नि कांड योजना के तहत पीड़ित किसानों को 50 हजार मुआवजा दिया जाता है। अगलगी की घटना होने पर पीड़ित किसानों को 24 घंटे के अंदर ई-डिस्ट्रक्टि पोटर्ल पर आनलाइन आवेदन कर शिकायत दर्ज करना होगा। इसके बाद क्षत्रीय लेखपाल के सत्यापन के बाद शिकायत के पांच से छह दिन के भीतर 50 हजार रुपया चेक या बैंक खाता में जाएगा। जंगीपुर स्थित नवीन मंडी से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक क्षेत्र में 40 लोगों ने आवेदन किया है। जिसमें आठ पीड़ितों को मुआवजा दिया गया है। वही 32 लोगों का सत्यापन हो रहा है। मंडी सचिव राजेश यादव ने बताया कि जंगीपुर क्षेत्र में करीब 40 पीड़ितों ने आगलगी की घटना होने पर आवेदन किया है। जिसमें आठ पीड़ितों को 50-50 रुपये मुआवजा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed