फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eight new professors will be posted in Government Medical College

राजकीय मेडिकल कालेज में तैनात होंगे आठ नए प्रोफेसर

Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eight new professors will be posted in Government Medical College
राजकीय मेडिकल कालेज में जल्द ही विभिन्न विद्याओं के आठ नए प्रोफेसर तैनात होंगे। कालेज प्रशासन की ओर से सूची बनाकर शासन को भेजी गई है। पहले सत्र में एनॉटमी, फिजियोलॉजी एवं बायोकैमेस्ट्री विभाग संचालित होगा। इसको लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इनकी तैनाती होने से आचार्य, सह आचार्य एवं सहायक आचार्य की संख्या 21 हो जाएगी। हालांकि अभी भी 30 पद रिक्त रह जाएंगे। इन पदों पर भी तैनाती को लेकर कालेज प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। नगर के आरटीआई मैदान में नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कालेज के लोकार्पण एवं संचालन को लेकर भले ही कोई तिथि घोषित न हो, लेकिन छात्र-छात्राओं के प्रवेश से पूर्व विभागाध्यक्षों की तैनाती करनी शुरू कर दी गई है। करीब पांच दिन पूर्व राजकीय मेडिकल कालेज में ईएनटी, कम्युनिटी मेडिसिन, बायोकेमेस्ट्री, पैथोलॉजी, मानसिक रोग एवं एनसथीसिया विभाग के प्रोफेसरों की तैनाती की गई थी। वहीं अब तक राजकीय मेडिकल कालेज में 50 जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है। जबकि विभिन्न विधाओं के विभागाध्यक्षों को तैनात करने का क्रम शासन की ओर से लगातार जारी है। आठ नए विभागाध्यक्षों की तैनाती शासन द्वारा अनुमोदन के बाद की जाएगी। इस बार भी ईएनटी, मानसिक रोग विशेषज्ञ, बायोकेमेस्ट्री, एनसथीसिया, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी के विभागध्यक्ष शामिल है। इस संबंध में प्राचार्य डा. राजेश सिंह ने बताया कि आठ नए प्रोफेसर जल्द ही तैनात होंगे। अनुमोदन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed