{"_id":"65ca6ebed5359eccf30da174","slug":"egg-fish-and-meat-shops-will-not-be-established-near-religious-places-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-110637-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धार्मिक स्थानों के आस-पास नहीं लगेंगी अंडा, मछली और मीट की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धार्मिक स्थानों के आस-पास नहीं लगेंगी अंडा, मछली और मीट की दुकानें
विज्ञापन
धार्मिक स्थानों के आस-पास अंडा, मछली और मीट की दुकानें नहीं लगेंगी। इसका पालन कराने के लिए एसपी ओमवीर सिंह ने थानाध्यक्षों एवं अधिकारियों को सख्त दिशा- निर्देश जारी किया है।
उधर विकास भवन चौराहा स्थित मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा किए गए कृत्यों की जांच करने में शहर कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस मंदिर के आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने में जुटी रही।
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पूर्व में यह निर्देश था कि धार्मिक स्थानों के आस-पास इनकी दुकानें नहीं लगेंगी। इसको लेकर हिदायत भी दी गई थी। कुछ मामलों के प्रकाश में आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। इन स्थानों के 100 मीटर के इर्द-गिर्द ऐसी दुकानों को न लगाने की सख्त हिदायत देने के साथ दिशा- निर्देश जारी किया गया है। इधर कोतवाली पुलिस टीम शरारती तत्वों को दबोचने और चिन्हित करने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।