फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Education mafia's property worth two crore 61 lakhs attached in ghazipur

गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई: शिक्षा माफिया की 2.61 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 6 साल पहले हुआ था कारनामे का खुलासा

Sun, 15 May 2022 01:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2022 01:30 PM IST
सार

 बीते 13 मई को छावनी लाइन निवासी शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पुलिस आख्या के आधार पर डीएम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया। 

विज्ञापन
Education mafia's property worth two crore 61 lakhs attached in ghazipur
शिक्षा माफिया की 2.61 करोड़ की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के आदर्श बाजार स्थित शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा की दो करोड़ 61 लाख रुपये की संपत्ति जिला प्रशासन ने शनिवार की शाम कुर्क कर दी। गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक नकल माफिया गिरोह की 27 करोड़ 81 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।  

विज्ञापन


 बीते 13 मई को छावनी लाइन निवासी शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पुलिस आख्या के आधार पर डीएम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया। शाम पांच बजे सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में राजस्व टीम आदर्श बाजार पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने शिक्षा माफिया के आईटीआई कॉलेज की डुगडुगी पिटवाकर कुर्की कराई। पीडब्ल्यूडी की  आख्या के अनुसार आईटीआई कॉलेज की इमारत का अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ 61 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि इस कार्रवाई को मिलाकर नकल माफिया पारस कुशवाहा गिरोह की अब तक लगभग 27 करोड़ 81 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया जा चुका है। इसके तहत गैंग लीडर पारस कुशवाहा की 12 करोड़ 31 लाख, राजेंद्र कुशवाहा की नौ करोड़ 57 लाख और महेंद्र कुशवाहा की पांच करोड़ 94 लाख की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

एक ही कमरे के 12 छात्रों ने प्रदेश में टॉप किया था

परीक्षा में नकल की सुविधा मुहैया कराकर मनचाहे परिणाम दिलाने का ठेका लेने वाले रैकेट के काले कारनामे का खुलासा वर्ष 2016 में उस समय हुआ था, जब पालीटेक्निक की प्रदेश स्तर पर हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के विद्यालय के एक ही कमरे के 12 छात्रों ने प्रदेश में टॉप किया था।

जांच के बाद सारा माजरा जब सामने आया तो 28 छात्रों की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इस मामले में पारस कुशवाहा सहित अन्य जेल भी भेजे गए थे। उनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हुई थी। यही नहीं बुद्धम शरणम इंटर कालेज में हुई टेट परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। यह कार्रवाई एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने की थी। इस दौरान भी पारस कुशवाहा को जेल जाना पड़ा था।

बीते वर्ष अगस्त माह में जिला प्रशासन के आदेश पर राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के प्रबंधन वाले शिक्षण संस्थान बुद्धम शरणम इंटर कालेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल आदर्श गांव छावनी लाइन के अलावा फतेहउल्लाहपुर स्थित डिग्री कालेज की बिल्डिंग और दस भूखंड और छह बाइक, चार लग्जरी वाहन कुर्क किए गए थे।

वह कार्रवाई भी गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई थी। उन संपत्तियों की कीमत 12 करोड़ 31 लाख 59 हजार आंकी गई थी। अब तक गैंग के लीडर पारस कुशवाहा की 12 करोड़ 31 लाख और महेंद्र कुशवाहा की पांच करोड़ 94 लाख और राजेंद्र कुशवाहा की नौ करोड़ 57 लाख की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed