फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Education glory honor

अक्षयवर को शिक्षा गौरव सम्मान

Mon, 12 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Education glory honor
साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था शारदा ज्योति समाज की ओर से वार्षिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें विगत दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान, निबंध, गणित, सुलेख प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् अक्षयवरनाथ प्रजापति को मरणोपरांत शिक्षा गौरव सम्मान दिया गया। उनके छोटे भाई छोटेलाल प्रजापति ने यह सम्मान ग्रहण किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं  लेखाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से बच्चों की प्रतिभा निखारने का प्रयास सराहनीय है। इससे  पहले उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप   प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज की  छात्राओं ने  सरस्वती वंदना एवं  स्वागत गीत  प्रस्तुत किया।  संस्था के सचिव दिनेश्वरदयाल श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया।


 राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने  देशभक्ति गीत पेश किया। इस  अवसर पर सह संरक्षक डा. अरविंद, डा. व्यासमुनि राय, पारसनाथ श्रीवास्तव,  अजीत सिंह,  नंदिनी श्रीवास्तव, पदमा पांडेय, सुभाष सिंह, शिवमूरत, बालाजी,  महेश प्रताप सिंह,  सुनीता कश्यप, रीना  कश्यप, रंजू अग्रवाल आदि मौजूद थे।

अध्यक्षता  मालविका  सिंह तथा संचालन अशोक कुमार पांडेय एवं पारसनाथ ने किया।  ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed