फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   E-rickshaws...color coding fades in the city, traffic jams increase again

Ghazipur News: ई-रिक्शा...शहर में कलर कोडिंग का रंग उतरा, जाम फिर बढ़ गया

Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws...color coding fades in the city, traffic jams increase again
शहर के लंका में बेतरतीब ढंग से खड़े ई-रिक्शो से लगा जाम। संवाद
गाजीपुर। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक साल पहले ई-रिक्शा संचालन के लिए चार ब्लॉकों में रूट तय करने के साथ ही नंबर व कलर कोडिंग की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। स्थिति यह है कि 80 प्रतिशत ई- रिक्शा से कोडिंग गायब हो चुकी है। रौजा, विशेश्वरगंज, लंका, कचहरी और गोराबाजार में जाम से आए दिन लोग जाम से परेशान हो रहे हैं। वहीं जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात विभाग की ओर एक अप्रैल 2025 को अभियान चलाकर 1618 ई-रिक्शा का सत्यापन किया था। इसके बाद कोडिंग (नंबरिंग) पूरी की गई थी। नगर क्षेत्र को चार रंगीन ब्लॉकों लाल, नीला, हरा, पीला में बांटकर रूट निर्धारित किया गया था। इसका पालन नहीं किया गया। वहीं रौजा तिराहे के दोनों तरफ सड़क की पटरियों पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ई-रिक्शा खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर पुलिस पिकेट होने के साथ ही यातायात कर्मियों की तैनाती रहती है, लेकिन वह बिना हेलमेट और तीन सवारियों का चालान ही काटने में परेशान रहते हैं। यहीं हाल लंका बस स्टैंड के पास है। सुबह छह बजे से लेकर रात के आठ बजे तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती है, यहां तैनात यातायात कर्मी, होमगार्ड और पीआरडी के जवान सिर्फ कोरमपूर्ति करते दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर का ई-रिक्शा नंबरिंग और रूट योजना
ऐसे ई- रिक्शा को चिह्नित करने के साथ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे ई- रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही दिशा- निर्देश जारी किया जाएगा। - डाॅ. राकेश मिश्र, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed