{"_id":"f6524fc8a1eb9dd8f752465f3d26f680","slug":"dwellers-who-rightfully-took-vows-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए वनवासियों ने भरी हुंकार, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए वनवासियों ने भरी हुंकार, दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कालनपुर गांव के वनवासियों ने लोहिया आवास के निर्माण में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार की सुबह रामलीला चबूतरे पर धरना दिया। वनवासियाें का कहना था कि उन्हें हर हाल में आवास की सुविधा मिलनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों नेे मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
ग्राम पंचायत खिजिरपुर स्थित कालनपुर को डा.राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित किया गया है। यहां चयनित गरीब लोगों को के लिए लोहिया आवास बनाए जा रहे हैं। धरनारत लोगों का आरोप है कि कालनपुर के कुछ ग्रामीण कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर लोहिया आवास बनवाने में व्यवधान डाल रहे हैं।
उनका कहना था कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना था कि वनवासी खुले आसमान में रहने के लिए विवश हैं। ऐसे में उनके लिए आवास की सुविधा जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आवास निर्माण में व्यवधान पैदा करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रख प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कैलाश सिंह ने कहा कि अगर कोई अनधिकृत रूप से पात्र लोगों को परेशान कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।