फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Durga idols were immersed with the chants of Sherawali.

Ghazipur News: शेरावाली के जयकारे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Sat, 04 Oct 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Durga idols were immersed with the chants of Sherawali.
रजागंज चौकी के पास बने कृत्रिम तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते लोग। संवाद
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन शनिवार को भी हुआ। ढोल-ताशों और भक्ति गीतों के बीच भक्तों ने शेरावाली का जयकारा लगाया। इसके बाद देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूजनोत्सव संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार से प्रतिमाओं के विसर्जन हो रहा है। शनिवार को विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर पूजा समिति के लोग विसर्जन स्थल तक लाए। रजागंज स्थित विसर्जन स्थल पर जयकारे के बीच देवी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, बिरनो के पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे। नायब तहसीलदार के अनुसार शनिवार की देर शाम तक सदर तहसील की करीब 130 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। सुरक्षा के बाबत पुलिसकर्मी मुस्तैद थे।
विज्ञापन


बारिश के बीच मां अंबे को दी विदाई-जमानियां। शुक्रवार को दिनभर हुई झमाझम बारिश के चलते कस्बा बाजार की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित समय पर नहीं हो सका। शनिवार को पूजा पंडालों से प्रतिमाओं को ट्रैक्टरों पर सजाकर डीजे, बैंड-बाजे और नगाड़ों की धुन पर झूमते-नाचते हुए श्रद्धालु जुलूस की शक्ल में निकले। चक्काबांध स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल मोड़ के पास नगर पालिका द्वारा बनवाए गए तालाब में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सभी प्रतिमाओं का क्रमवार विसर्जन किया। कुछ इलाकों में पंडाल संचालकों ने प्रशासन द्वारा तय समय से पहले ही स्थानीय पोखरों में विसर्जन कर दिया था। इस पर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने श्रद्धालुओं से अपील कर चक्काबांध स्थल पर ही विसर्जन कराने पर जोर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की सख्ती के बाद दुर्गा पूजा समितियों ने निर्धारित तालाब में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed