फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dumper robber robbed, escaped by taking advantage of three blinds

डंपर लुटेरा धराया, तीन अंधरे का फायदा उठाकर फरार

Sun, 16 May 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Dumper robber robbed, escaped by taking advantage of three blinds
गाजीपुर/कासिमाबाद। कासिमाबाद एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात सिधागरघाट से डंपर लुटेरे को धर-दबोचा। अंधरे का फायदा उठाकर तीन लुटेरे मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार लुटेरे की निशानदेही पर डंपर, चोरी का ट्रैक्टर और घटना में प्रयुक्त कार के साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आया लुटेरा शातिर और वाहन चोर है। एसपी ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिक्स लेन कैंप कार्यालय के आगे धरवार कला गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड पर डंपर लूट की वारदात हुई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। देर रात करीब डेढ़ बजे कासिमाबाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सिधागरघाट के पास घेरेबंदी कर एक कार को रोका। उसमें सवार तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए निकल गए, जबकि प्रयागराज जिले के मेजा थाना के सहमन निवासी शिवांशु शर्मा उर्फ बब्बल को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। लुटेरे शिवांशु शर्मा की निशानदेही पर नगवा गांव में बंद पड़े क्रशर प्लांट के पास से लूट का डंपर और चोरी का एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि लुटेरे का चालान कर दिया गया है। फरार आरोपी रोहित पांडेय निवासी पनासा थाना करछना जनपद प्रयागराज, कल्लू पांडेय निवासी वीरपुर थाना करछना जिला प्रयागराज और गोलू मिश्रा निवासी इमिलिया सहमन थाना मेजा जिला प्रयागराज की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव, सर्विलांस टीम/क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय, उपनिरीक्षक फूलचंद पांडेय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल अंकुर सोनकर, कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल श्यामसुंदर यादव, सर्विलांस टीम/क्राइम ब्रांच टीम के हेड कांस्टेबल रामभवन यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रताप सिंह, कांस्टेबल विनय यादव, कांस्टेबल चंद्रमणि यादव और कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed