{"_id":"7ede0449192bc1e82eac46b649434818","slug":"dullhpur-station-will-expand-facilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्लहपुर स्टेशन पर होगा सुविधाओं का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्लहपुर स्टेशन पर होगा सुविधाओं का विस्तार
संवाददाता, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जखनिया और दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं की जानकारी हासिल करते हुए सुविधाओं के विस्तार का निर्देश दिया।
जखनिया रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान एडीआरएम आनंद भाटिया ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को बताया कि प्लेटफार्म नंबर-दो को ऊंचा कर यात्रियों के लिए टीनशेड और प्लेटफार्म एक से दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। उन्होंने रेल परिसर में सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित मांगपत्र सौंपा।
इस मौके पर मुख्य कार्य निरीक्षक प्रदीप कुमार, डीसीएम पीके सक्सेना, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त देवराज, एमएलसी केदारनाथ सिंह, विपिन सिंह, अवधेश गिरी, शंभूनाथ तिवारी, विनोद गुप्त आदि मौजूद थे। उधर दुल्लहपुर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मनोज सिन्हा ने प्लेटफार्म नंबर-एक का विस्तारीकरण और दो की ऊंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जर्जर फुट ओवरब्रिज की मरम्मत कराने के साथ ही यात्रियों को बैठने की व्यवस्था शीघ्र कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की कवायद जल्द शुरू होगी। इसके बाद उन्होंने आदर्श गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन किया।
उन्होंने कहा कि गांव में कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, राजेश सोनकर, अनिल पांडेय, विशाल मद्धेशिया, लव वर्मा, सुरेश साहू, पारस साहू, श्रवण जायसवाल, संजीव सोनकर आदि उपस्थित थे।