फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dullahpur power substation's capacity will increase with Rs 1 crore

Ghazipur News: एक करोड़ रुपये से दुल्लहपुर बिजली उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता

Tue, 11 Nov 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dullahpur power substation's capacity will increase with Rs 1 crore
गाजीपुर। एक करोड़ रुपये से दुल्लहपुर बिजली उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे लोकल फाॅल्ट, लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग, ओवरलोड आदि समस्याओं से लोगों को निजात मिल जाएगी। बेहतर बिजली आपूर्ति होने से 40 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। वर्तमान में दुल्लहपुर बिजली उपकेंद्र की क्षमता 20 एमवीए है। इसकी क्षमता बढ़ाकर 25 एमवीए किया जाएगा। इस उपकेंद्र से पांच फीडर जुड़े हैं। इनमें जलालाबाद, बद्धोपुर, दुल्लहपुर बाजार, जखनिया व कोडरी शामिल है। उपकेंद्र जखनिया तहसील क्षेत्र का महत्वपूर्ण बिजली उपकेंद्र है। इससे 40 हजार आबादी के घर व प्रतिष्ठान रोशन होते हैं। लोड अधिक होने से संबंधित गांवों के लोगों को अक्सर बिजली कटौती का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम की ओर से दुल्लहपुर बिजली उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसका प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को वर्ष 2024 में भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिल गई है। साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है। बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि टेंडर व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जल्द ही दुल्लहपुर बिजली उपकेंद्र के क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed