फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   due to short curcit fired transfarmer

शार्ट-सर्किट के बाद आग का गोला बना ट्रांसफार्मर

Fri, 12 Jun 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
due to short curcit fired transfarmer
सुहवल के मेदनीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जलता ट्रांसफार्मर । - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस समय आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई जब मेदनीपुर गांव में पानी टंकी के पास लबे सड़क ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से करीब 40 घरों की बत्ती गुल हो गई है। इससे भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेदनीपुर गांव के पानी टंकी के बाहर सड़क के बाहर खंभा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विभाग की तरफ से लगवाया गया था। इस ट्रांसफार्मर से करीब 40 घरों को विद्युत आपूर्ति होती थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे शार्टसर्किट के बीच चिंगारी निकलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक ट्रांसफार्मर से आग का गोला बन गया। तेज लपटे उठने लगी। इससे मार्ग पर आवागमन करने वालों में अपरा-तफरी मच गई। आग के बीच ट्रांसफार्मर फट न जाए, इसलिए लोग दूर खड़े हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद उपकेंद्र को जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराया। लोगों ने एक घंटा मशक्कत कर मिट्टी पानी डालकर फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले ही किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से इससे संबंधित करीब 40 घरों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

इससे भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से पिछले कई दिनों से शार्टसर्किट से चिंगारी निकल रही थी। इसकी जानकारी विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया गया। विभाग की लापरवाही की वजह से ट्रांसफार्मर जल गया। इस संबंध में जेई दुर्गविजय प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने का मामला संज्ञान में है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, उसे लगवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed