{"_id":"68cef30dd5a9a0c24200deda","slug":"dry-fruit-prices-rise-by-20-cashews-cost-rs-1000-per-kg-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-139483-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सूखे मेवा के दाम 20% तक बढ़े, काजू एक हजार रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सूखे मेवा के दाम 20% तक बढ़े, काजू एक हजार रुपये किलो
विज्ञापन
गहमर। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार पूरे 10 दिन श्रद्धालु व्रत रखकर आदि शक्ति की उपासना में लीन रहेंगे। व्रत के फलाहार में सूखे मेवा का उपयोग अधिक किया जाता है। ऐसे में सूखे मेवे के बाजार में तेजी आ गई है। पिछले नवरात्र की तुलना में सूखे मेवे के मूल्य में 15 से 20 फीसदी का उछाल आया है। ऐसे में बिक्री तो होगी, लेकिन मात्रा कम होने का अनुमान कारोबारी व्यक्त कर रहे हैं।
स्थानीय गांव में सूखे मेवा के थोक व फुटकर बिक्री करने वाले बड़े कारोबारी मनोज चौरसिया ने बताया कि नवरात्र में बेहतर बिक्री के लिए सूखे मेवे का स्टॉक मंगा लिया गया है। मेवों की कीमतों में लगभर 20 फीसदी उछाल से दुकानदार से लेकर ग्राहक तक मेवे की खरीदारी करने के लिए सोचने को मजबूर होंगे। काजू का रेट बीते साल 700 रुपये किलो के लगभग था। इस बार काजू एक हजार रुपये किलो तक पहुंच गया है।
इसी तरह 350 रुपये किलो की किशमिश 500 रुपये किलो बिक रही है। अखरोट 900 रुपये किलो से 1100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। सूखा नारियल का गोला भी 50 रुपये पीस है। निर्मला विश्वकर्मा, शनि प्रजापति, रागिनी चौधरी व अंशिका ने बताया कि नवरात्रि में हर घर से कोई न कोई व्रत जरूर रखता है। इसकी तैयारी इस बार भी पूरी की जा रही। लेकिन फल और सूखा मेवा दोनों के मूल्य में बढ़ोतरी के कारण खरीद बजट को देखते हुए सीमित मात्रा में कर रहे हैं।