{"_id":"66f1146bb72ed509a10fbf5d","slug":"drugs-thrown-on-school-van-eight-children-fainted-commotion-ensued-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: स्कूल वैन पर फेंका नशीला पाउंडर, आठ बच्चे हुए बेहोश, मची हलचल, उपचार के बाद पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: स्कूल वैन पर फेंका नशीला पाउंडर, आठ बच्चे हुए बेहोश, मची हलचल, उपचार के बाद पहुंचे घर
Mon, 23 Sep 2024 12:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:40 PM IST
सार
खबर गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्र से है जहां स्कूल वैन पर फेंके गए पाउडर के बाद वैन में सवार बच्चे बेहोश हो गए।प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पाउडर की घटना में बेहोश बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेसर थाना क्षेत्र के मांटा चट्टी के पास सोमवार के दिन सुबह बाइक सवार दो लोगों ने क्षेत्र के एक विद्यालय के स्कूल वैन पर नशीला पावडर फेंक दिया, जिससे सवार सात विद्यार्थी वैन में बेहोश हो गए। हालांकि वैन चालक ने समय रहते सभी विद्यार्थियों को बांराचवर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां उपचार करके उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि बाराचंवर क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल के आठ बच्चे वैन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। माँटा चट्टी के पास सुबह करीब आठ बजे बाइक पर सवार दो लोगों ने कोई नशीला पावडर गाड़ी पर फेंक दिया। जिससे वैन में सवार सभी बच्चों का दम घुटने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को बाँराचवर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।
विज्ञापन
वहाँ मौजूद चिकित्सकों ने बच्चों का उपचार किया। करीब आधे घंटे बाद सभी बच्चे ठीक हुए। सूचना पर पहुंचे परिजनों साथ बच्चों को उनके घर भेजा गया। बच्चों के परिजन इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। थानाध्यक्ष बरेसर ने बताया कि प्रधानाचार्य का फोन आया था।घटना की जानकारी मिल गयी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन