{"_id":"688669b980e8348f910adae4","slug":"driver-dies-in-trailer-tractor-collision-traffic-jam-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-136639-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेलर-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेलर-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत, चक्काजाम
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थानाक्षेत्र के सलारपुर चट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर करीब ढाई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रखा।
बलिया जिले के कोटवा नारायणपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रमेश यादव (33) शनिवार की रात ट्रैक्टर लेकर भांवरकोल थानाक्षेत्र के मानिया मिर्जाबाद स्थित कोल्ड स्टोरेज से आलू लेने जा रहा था। सलारपुर चट्टी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
इससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। इसमें दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद उन्होंने शाम करीब 7:30 बजे शव को रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार न थे। इस पर थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
इसके बाद करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे मुहम्मदाबाद सीओ चोब सिंह और तहसीलदार महेंद्र बहादुर के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने रात करीब 10 बजे चक्काजाम खत्म किया।
भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के पिता विक्रमा यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रेलर व चालक की तलाश की जा रही है।