{"_id":"6259a493aa87ad59313232f9","slug":"driver-dies-after-being-hit-by-high-tension-wire-ghazipur-news-vns648498441","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भूसा बना रहे ट्रैक्टर में आग लग गई। घटना में ट्रैक्टर चालक झुलस गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से निकलने वाली चिंगारी से पांच बीघा फसल भी जलकर राख हो गई।
थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी बबलू सिंह पुत्र मारकंडेय सिंह अपने निजी ट्रैक्टर से गेहूं कटाई के बाद खेतों में भूसा बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर चालक भूसा बनाने का काम कर रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की जद में आ गया। जिससे हाईटेंशन करेंट ट्रैक्टर से गुजरने लगा। जिससे सीट पर बैठा चालक गंभीर रूप से झुलस नीचे गिर गया।
इस दौरान देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। यह देख ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। लोगों ने झुलसे चालक को किसी तरह वहां से बाहर निकालते हुए प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक 30 वर्षीय चालक सुधीर पुत्र जगदीश लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। वह यहां ठेकेदार द्वारा मजदूरी करने के लिए क्षेत्र में लाया गया था। सूचना पाकर तहसीलदार रामजी राम, लेखपाल अजीत कुमार, राजस्व निरीक्षक राकेश राय और नयाब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।