फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. Swatantra Singh becomes the 28th President of Rotaract Club Ghazipur Ganga.

Ghazipur News: डॉ. स्वतंत्र सिंह बने रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंगा के 28 वें अध्यक्ष

Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dr. Swatantra Singh becomes the 28th President of Rotaract Club Ghazipur Ganga.
शहर के रोडवेज बस डिपो परिसर के बाद स्थित लॉन में डॉ. स्वतंत्र सिंह को रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंग - फोटो : 1
गाजीपुर। शहर के रोडवेज बस डिपो परिसर के पास मौजूद एक लॉन में रविवार की देर शाम रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंगा का 28वां पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनोद जोशी ने चार्टर प्रदान कर डॉ. स्वतंत्र सिंह को 28वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान क्लब के लिए सराहनीय योगदान देने वाले सदस्यों गोपाल वर्मा, साद रईस, सक्षम वर्मा, राजा हुसैन, संतोष वर्मा और कामदेश्वर सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष शुभ वर्मा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए 28वें अध्यक्ष के रूप में डॉ. स्वतंत्र सिंह ने पदभार ग्रहण किया। उनकी नई कार्यकारिणी में सचिव सक्षम वर्मा, उपाध्यक्ष विशाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष राजा हुसैन, क्लब एडवाइजर सुमित अग्रवाल हैं। जबकि, डायरेक्टर गोपाल वर्मा, राजेश सिंह व आदर्श सिंह, साद रईस को ग्रीटिंग, विजय वर्मा को हेल्थ, आकाशदीप को ब्लड डोनेशन, संतोष केशरी को पर्यावरण, सलीम अंसारी को लिटरेसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। वहीं, कामदेश्वर सिंह को इंटरनेशनल डायरेक्टर, आकाश वर्मा को सार्जेंट एट आर्म्स और संतोष कुमार वर्मा को जनसंपर्क अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। इस दौरान डॉ. शुभम राय, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. मनीष राय और सुधीर केशरी ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र सिंह ने कहा कि क्लब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की निस्वार्थ सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में भी विशेष योगदान देता रहेगा। पदभार ग्रहण समारोह के पूर्व रोटरी अध्यक्ष विनीता सिंह, सिद्धार्थ राय, डॉ. बीती सिंह एवं डॉ. विजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में मुख्य अतिथि डॉ. विनोद जोशी ने क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed