फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. Dayashankar Mishra of Ghazipur in Yogi cabinet, celebrated happiness

योगी मंत्रीमंडल में गाजीपुर के डा. दयाशंकर मिश्रा, मनाई खुशी

Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dr. Dayashankar Mishra of Ghazipur in Yogi cabinet, celebrated happiness
सिधौना गांव में दयाशंकर मिश्र के चाचा प्रेम शंकर मिश्रा को मिठाई खिलाते गांव के लोग।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
खानपुर/औड़िहार। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में डा. दयाशंकर मिश्र ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। वह राजनीतिक तौर पर वाराणसी में सक्रिय रहे हैं, लेकिन रहने वाले गाजीपुर के हैं। उनको मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है।
विज्ञापन

सिधौना के रहने वाले डा. दयाशंकर मिश्र के पिता स्वर्गीय रामाधार मिश्रा हैं। प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद हरिश्चंद्र पीजी कालेज से बीएससी, उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से की। वहीं से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद साल 2005 में जिला युवक कांग्रेस वाराणसी के जिला अध्यक्ष पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

साल 2007 और 2012 में वाराणसी के शहर दक्षिणी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें सफलता नहीं मिली। कुछ वर्ष बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में उनको पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बना दिया गया था। योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने की खबर मिलते ही जनपद समेत गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सिधौना स्थित चाचा प्रेमशंकर मिश्र के घर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

डा. दयाशंकर मिश्रा ने योगी मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का शपथ लिया । संवाद

डा. दयाशंकर मिश्रा ने योगी मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का शपथ लिया । संवाद- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed