{"_id":"6249e64729131669bb46a592","slug":"dowry-murder-case-filed-against-three-including-husband-ghazipur-news-vns646451341","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। फिरोजपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार की देर शाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
बलिया जनपद के नरहीं थाना क्षेत्र के कोट अजोरपुर गांव निवासी कुसुम यादव (22) का विवाह बीते वर्ष दिसंबर माह में फिरोजपुर निवासी अविनाश यादव के साथ हुई थी। विवाहिता चार दिन पूर्व मायके से ससुराल आई थी। बीते एक अप्रैल को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही मृतका के गांव के कुछ लोग उसके ससुराल पहुंचे और ससुरालियों को अंतिम संस्कार कराने से रोक दिए। बीते दो अप्रैल की देर शाम पहुंचे मृतका के भाई जीऊत यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के भाई जीऊत यादव की तहरीर पर विवाहिता के पति अविनाश यादव, ससुर रामाशीष यादव और ननदोई सत्येंद्र यादव के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।