{"_id":"66621fbd0dd9e1daaf0fe984","slug":"do-not-use-earphones-while-passing-through-railway-crossing-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-115658-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते समय ईयरफोन का न करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते समय ईयरफोन का न करें प्रयोग
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को वाराणसी-औड़िहार रेलखंड पर अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान भीड़भाड़ वाले रेलवे क्रॉसिंगों पर लोगों को जागरूक किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ के सदस्यों का सहारा लिया।
भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ के सदस्यों ने लोगों को नुक्कड़-नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को वाहन सही गेयर में चलाने, रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते समय लाउडस्पीकरों और ईयरफोन का प्रयोग नहीं करने की बात कही। वहीं स्कूली बच्चों ने भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान समपारों से आवागमन करने वाले लोगों की काउंसलिंग की गई
सेवराई : अंतराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस सभी रेलवे फाटक गेट पर मनाया गया। जिसमें आवागमन करने वाले सभी लोगों को गेट पार करने के बारे मे बताया गया। सेवराई तहसील मुख्यालय के भदौरा रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 84 बीटी पर भी इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को रेलवे फाटक बंद होने पर उसे पर न करने की अपील की गई।
विज्ञापन
बताया कि आज के परिवेश में अधिकांश दुर्घटनाएं बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ही होती हैं। स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करें। इस मौके पर दिलदारनगर यातयात निरीक्षक संजय कुमार, स्टेशन प्रबंधक भदौरा एसके सिंह, पोर्टर पंचानंद, पीडब्ल्यूआई उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।