फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM took stock of the arrangements of the night shelter

Ghazipur News: डीएम ने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tue, 31 Dec 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of the arrangements of the night shelter
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भीषण ठंड को देखते हुए रौजा ओवरब्रिज के नीचे गरीब एवं असहाय व्यक्तियों-परिवारों में कंबल का वितरण किया।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रैन बसेरे में साफ-सफाई, कंबल, रजाई की उपलब्धता की जानकारी ली तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनका हाल जाना।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा यहां अलाव के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाए। कहा कि जिस भी राहगीर की इन्ट्री हो उसका पहचान पत्र अवश्य देखें एवं रजिस्ट्रर पर अंकन किया जाए। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वि.रा. दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed