फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM-SP did route march and saw the arrangements at the booths

Ghazipur News: डीएम-एसपी ने रूट मार्च कर बूथों पर देखीं व्यवस्थाएं

Tue, 19 Mar 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM-SP did route march and saw the arrangements at the booths
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को मुहम्मदाबाद तहसील से यूसुफपुर बाजार, इलाहाबाद बैंक रोड, फल मंडी, यूसुफपुरगंज समेत अन्य क्षेत्रों में सीआईएसएफ के जवानों के साथ रूट मार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से जनसंवाद करते हुए निर्भिक होकर वोट डालने की अपील की।
मुहम्मदाबाद:
जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यूसुफपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड मुहम्मदाबाद के बूथ संख्या-129, 130 एवं एफएचए नर्सरी एजुकेशन सेंटर बूथ संख्या- 121, 122, 123 का निरीक्षण किया। वहां की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्था कराने को कहा।
विज्ञापन

बहादुरगंज:
कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर गंगौली में जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे। वहां उपस्थित पुरुष एवं महिलाओं से जनसंवाद कर लोगों से अपने मत का शत-प्रतिशत उपयोग करने की अपील की। बहादुरगंज के दर्जी मुहल्ला, दक्षिण टोला, पुरानी मछली बाजार, सदर बाजार एवं अन्य क्षेत्रों में भी रूट मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मॉडल प्राइमरी स्कूल बहादुरगंज, मदरसतुल मसाकिन बहादुरगंज एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में बनाए गए बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया गया कि मेन्यू के अनुसार आज फल वितरण नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बच्चों को फल वितरण कराने एवं आगे से मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन वितरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को पढ़ाकर उनकी शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed