फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM's instructions for 150 vaccinations per day to each team

डीएम का हरेक टीम को प्रतिदिन 150 टीकाकरण का निर्देश

Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM's instructions for 150 vaccinations per day to each team
गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक शुक्रवार को स्वामी सहजानंद कालेज के सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने आंगनवाड़ी, सहायिका, एएनएम और आशा कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि जनपद में जितने भी लोग कोविड टीकाकरण से वंचित है या जिनका दूसरा डोज बाकी है उन्हे चिह्नित करते हुए उनका टीकाकरण अवश्य कराए।
विज्ञापन

कहा कि कोविड टीकाकरण में एएनएम एवं आशा टीकाकरण करेगी और आंगनवाड़ी इस अभियान में अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार का कार्य करते हुए कोविड टीकाकरण से वंचितों की सूची बनाएगी। सूचि को अपने संबंधित पीएचसी, सीएचसी पर उपलब्ध कराते हुए लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करेगी। जिलाधिकारी ने जनपद में प्रत्येक टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन 150 लोगों का टीकाकरण करते हुए एक माह मे जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। एक माह में जनपद का कोई भी व्यक्ति कोविड टीकाकरण के प्रथम डोज से वंचित न रहे। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed