फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM led women empowerment rally, himself drove scooty

Ghazipur News: महिला सशक्तिकरण रैली की डीएम ने की अगुवाई, संग में खुद स्कूटी चलाई

Tue, 28 Mar 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM led women empowerment rally, himself drove scooty
सावित्री बालिका इंटर कालेज में हुए रंगारंग कार्यक्रम, गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगर के भुतहियाटांड से सोमवार को महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस स्कूटी रैली का नेतृत्व स्वयं डीएम ने खुद स्कूटी चलाकर किया। रैली नंदगंज स्थित सावित्री बालिका इंटर कालेज में समाप्त हुई। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।
भुतहियाटांड से निकली रैली का डीएम आर्यका अखौरी स्वयं ही नेतृत्व कर रही थीं, वहीं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया गया। सुबह दस बजे रवाना हुई रैली आरटीओ कार्यालय, महराजगंज होते हुए सीधे नंदगंज पहुंची। जहां नंदगंज थाने की थानाध्यक्ष वंदना सिंह ने स्वागत किया। वहीं सावित्री बालिका इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया और नारियों के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण ,एसडीएम सदर, सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed