फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM gives verbal assurance to withdraw the order; lawyers insist on a written one.

Ghazipur News: डीएम ने दिया आदेश वापस लेने का मौखिक आश्वासन, अधिवक्ता लिखित पर अड़े

Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM gives verbal assurance to withdraw the order; lawyers insist on a written one.
मुहम्मदाबाद उपनिबंधक कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देते अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक। संवाद
गाजीपुर। अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का धरना और कार्य बहिष्कार 15वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने मौखिक रूप से बैनामा की दरों में विसंगति और खतौनी में अंश निर्धारण संबंधी दिए आदेश को वापस लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लेकिन अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ रहे।
दरअसल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की मौजूदगी में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने इस आदेश को वापस लेने का आश्वासन दिया। धरनारत अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों ने कहा कि जिलाधिकारी जब तक लिखित रूप से आदेश वापस नहीं ले लेते तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय से मुलाकात कर उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया था।
बता दें कि डीएम के आदेश के बाद अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का जिले की सातों तहसीलों में कार्य बहिष्कार जारी है। इस अवसर पर सत्येंद्र पांडेय, संजय कुमार तिवारी, रविंद्र सिंह, अधिवक्ता आनंद कुमार पांडेय, ललन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed