{"_id":"695ffc72a8e93637b80cc7f4","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-farmer-registry-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-145232-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
गाजीपुर। एग्री स्टैग योजना की जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अविनाश कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसमें तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 150 से 200 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन हो रही है, उसको बढ़ाकर 1800 से 2000 हजार किया जाए।
डीएम ने निर्देश दिया कि खरीफ के डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे जो 5 जनवरी से 15 फरवरी तक क्रियान्वयन किया जाना है, उसे निर्धारित अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व ही पूर्ण करा लिए जाए। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में जिलास्तरीय समिति द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक विकास खंड में दो लाख की दर से सभी विकासखंडों के लिए कुल 32 लाख रुपये के व्यय का अनुमोदन प्रदान किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।