फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Divisional team constituted under the leadership of Additional Secretary inspected

अपर सचिव के नेतृत्व में गठित मंडलीय टीम ने किया निरीक्षण

Mon, 16 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Divisional team constituted under the leadership of Additional Secretary inspected
जिले के सभी राजकीय, वित्तपोषित और स्व वित्तपोषित हाईस्कूल एवं इंटर कालेज सोमवार को खुल गए। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालयों में विद्यार्थियों को दो पालियों में पढ़ाया गया। कुछ निजी विद्यालयों में अनुक्रमांक के अनुसार बच्चों को बुलाया गया था। पहले दिन विद्यालयों का निरीक्षण जिला और मंडल स्तर पर गठित टीमों ने किया। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अपर सचिव सतीश सिंह के नेतृत्व में गठित मंडलीय टीम और जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय टीम ने कुल दस विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें से सात विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन के तहत पढ़ाई कराते पाया गया जबकि तीन विद्यालयों में छात्र उपस्थित नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए अपर सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण लाकडाउन होने के बाद लगभग छह माह बाद छात्र-छात्राओं के आने से विद्यालय में चहल-पहल बढ़ गई। शासन के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर निर्धारित क्षमता से संचालित होने लगे। अपर सचिव सतीश सिंह ने सबसे पहले रामकरन इंटर कालेज ईशोपुर सिधौना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यहां सारी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होते पाई गई। कक्षाएं चल रही थी और सभी छात्र मास्क लगाए हुए थे। इसके अलावा उन्होंने टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान एक कक्षा में उपस्थित आठ छात्राएं मिलीं जो मास्क नहीं लगाए थीं। इसके लिए अपर सचिव ने प्रधानाचार्य को चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने हनुमान इंटर कालेज देवकली का निरीक्षण किया। इस विद्यालय पर कोविड के नियमों का पालन होते पाया गया। कक्षाएं संचालित होते पाई गई। इसके अलावा अपर सचिव ने शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगज का निरीक्षण किया। यहां पर भी कक्षाएं संचालित होते पाई गई। कोविड के नियमों का पालन भी हो रहा था। परिसर में साफ-सफाई भी थी। उन्होंने प्रधानाचार्य उदयराज की बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में खराब स्थिति सुभाष इंटर कालेज में मिली। यहां कक्षाओं में छात्र बैठे थे। अध्यापक का पता नहीं था। इस पर अपर सचिव ने प्रधानाचार्य से नाराजगी जताई। उन्होंने उन अध्यापकों के खिलाफ जिनकी कक्षा चल रही थी और वह कक्षा में न जाकर गपशप कर रहे थे उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अपर सचिव ने लूर्द कांवेंट इंटर कालेज का निरीक्षण किया। यहां की सारी व्यवस्था देखकर उन्होंने और डीआईओएस ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने यहां की प्रधानाचार्या को धन्यवाद दिया।

अपर सचिव ने राम जानकी इंटर कालेज रूहीपुर और पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज सिखडी का निरीक्षण किया। इन दोनों विद्यालयों पर कक्षाएं चल रही थी। सिखड़ी की बेहतर व्यवस्था देखकर दोनों अधिकारियों ने प्रधानाचार्य की सराहना की। अंत में उन्होंने बापू इंटर कालेज सादात और समता इंटर कालेज सादात का निरीक्षण किया। इन दोनों विद्यालयों पर छात्र उपस्थित नहीं मिले। शिक्षण व्यवस्था अव्यवस्थित मिली। इस पर उन्होंने दोनों प्रधानाचार्यों से नाराजगी जताई। निरीक्षण टीम में राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, आलोक श्रीवास्तव भी शामिल थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के साथ ही अन्य विद्यालय दो पालियों में संचालित हुए। प्रथम पाली में कक्षा नौ एवं दस तथा द्वितीय पाली में कक्षा ग्यारह एवं बारह की कक्षाएं चलीं। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक संख्या में बच्चों ने नई कक्षाओं में प्रवेश लिया। प्रधानाचार्य शिववचन पांडेय ने बताया कि पूर्व में ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं कक्षों को सैनिटाइज करा दिया गया था। कक्षाएं दो पाली में पचास प्रतिशत क्षमता से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed