{"_id":"681a1f60afd092d096018e3e","slug":"divisional-commissioner-did-a-surprise-inspection-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, जिला सचिवालय पहुंचे, मिली खामियां, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, जिला सचिवालय पहुंचे, मिली खामियां, दिए निर्देश
Tue, 06 May 2025 08:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 06 May 2025 08:34 PM IST
सार
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने जनपद का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने जिला सचिवालय का जायजा लिया और मिली खामियों के सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते मंडलायुक्त
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम आज जनपद भ्रमण आए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किए। अपर उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष में पुराने पेडिंग केस को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया तत्पश्चात जिला सचिवालय पहुंचकर उन्होने जीसी लिपिक शम्भु कुमार से सबसे पुरानी विभागीय कार्यवाही तथा उनसे सम्बन्धित अनुपालन आख्या की जानकारी ली।
विज्ञापन
अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने तथा कर्मचारियों के सर्विस बुक अद्यतन न पाये जाने पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने विभिन्न पत्रावलियों को चेक किया जिसमे कुछ न कुछ कमिया पायी गयी। उन्होने निर्देश दिया कि कार्यालयीय कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार इस तरह की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी