फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Panchayat has more than 11 million development

जिला पंचायत में 11 करोड़ से ज्यादा के होंगे विकास कार्य

Fri, 09 Jan 2015 11:16 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat has more than 11 million development

राज्य वित्त आयोग वर्ष 2014-15 में प्राप्त होने वाले करीब 12 करोड़ में से 11 करोड़ 32 हजार से विकास कार्य कराए जाएंगे जबकि 90 लाख वेतन और भत्ते पर खर्च किए जाने पर सहमति बनी। शुक्रवार को जिला पंचायत स्थित सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हाल में हुई जिला पंचायत की सामान्य बैठक में जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर हमीद सेतु पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने से सदन ने अपने हाथ खींच लिए। बैठक में कई प्रस्तावों और जिले में विकास कार्य ठप होने तथा अफसरों की मनमानी पर जिला पंचायत सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। लोनिवि और जन निगम की एक भी कार्ययोजना का अनुमोदन सदन में नहीं हो सका।

विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्न देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में अपर मुख्य अधिकारी एसपी दुबे ने सदन के समक्ष पुनरीक्षित आय-व्यय 2014-15 प्रस्तुत किया गया है। इसमें विभिन्न मदों से प्राप्त हुई 50 करोड़ 41 लाख 63 हजार 195 रुपए आय प्राप्त होनी दर्शायी गई। इस पर सदन ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद सदन के समक्ष 11 बिंदुओं पर एजेंडा प्रस्तुत किया गया जिसमें पिछली बैठक में की गई कार्यवाही की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


एजेंडा नंबर 4 में जिलाधिकारी द्वारा हमीद सेतु पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से इसके लिए जिला पंचायत को पत्र निर्गत किया था लेकिन सदन ने डीएम के प्रस्ताव को खारिज करते हुए स्ट्रीट लाइट चालू कराने से अपने हाथ खींच लिए। इसी प्रकार एजेंडा नंबर पांच में ब्लाक मनिहारी में शादियाबाद जखनिया तक सीसी रोड बनवाने तथा विकास खंड मरदह में ग्राम पंचायत इंदौर में मुख्य सड़क से सीसी रोड, इंटर लाकिंग कार्य कराने पर भी सदन ने असहमति जताई। इस दौरान तय किया गया कि राज्य वित्त आयोग 2014-15 के तहत जिला पंचायत को प्राप्त होने 11 करोड़ 90 लाख 32 हजार 434 रुपये में से 90 लाख रुपए वेतन और भत्ते पर खर्च किए जाएंगे जबकि शेष धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सदन ने अपनी सहमति जताई। जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने मनिहारी के खड़बा गांव में नेत्रहीन भाई बहनों को आवास देने संबंधी मांग का मुद्दा उठाया। परियोजना निदेशक ने बताया कि संबंधित का नाम बीपीएल सूची में नहीं होने से आवास मुहैया नहीं दिया जा सका। विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही तथा विभागीय अधिकारियों के रवैये पर जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे सहित अन्य सदस्यों ने हंगामा भी किया।

सदन के समक्ष जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा पारिवारिक लाभ का जो चेक बैंक को भेजा जा रहा है, उसमें लाभार्थी का खाता संख्या गलत भेजा जा रहा है। कासिमाबाद में कैंप लगाकर इसे ठीक किया जाए। एमएलसी विजय यादव ने कहा कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर से जो 11 हैंडपंप लगवाए गए थे, उस संबंध में क्या कार्रवाई की गई। इस पर अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि उन हैंडपंपोें को उखड़वाया जाएगा और उसे चयनित स्थान पर लगवाया जाएगा।


इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम को दोषी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। अंत में सदन द्वारा लोनिवि एवं जल निगम की योजनाओं को छोड़कर शेष सभी विभागों की कार्ययोजनाओं का अनुुमोदन किया गया। इन दोनों विभागों की कार्ययोजना को जिला योजना समिति की बैठक के लिए छोड़ दिया गया। बैठक में एडीएम, जिला पंचायत सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे जबकि कई विभागोें के अधिकारी नदारद भी रहे।  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed